Skip to main content

SMOG: DELHI


दिल्ली और एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से जो धुंध अपने पैर पसार के बैठी है उसको लेकर सरकार और एनजीटी जो कदम उठा रही है, वो शायद उतने कारगार नही है जितना कारगार उन्हे होना चाहिए था। क्योकि दिल्ली का प्रदूषण अपने स्तर से तीस गुना बढ़ चुका है.... इस स्माॅग में डेली कालिज और आॅफिस जाने वाले लोगो को आॅंखो में जलन के साथ ना जाने कितनी दिक्कते हो रही है ये तो बस वही लोग जानते है।

दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दिल्लीवासियों को इस मुसीबत से निजात दिलाने के लिए आसपास के राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील की वो मिलकर इस स्माॅग का समाधान निकालें... लेकिन अरविंद केजरीवाल के इस न्योते के बाद भी दिल्ली में स्माॅग जस का तस था। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर भारत हर दूसरे महीने एक गैस चैम्बर में तब्दील हो जाता है और इसका समाधान सिर्फ जल रही फसलें को बुझाना ही नही है, उन्होने ये भी कहा कि हम किसानों को नही बोल सकते कि आप फसलें मत जलाओं क्योकि उनके लिए ये एक आसान तरीका है... दरअसल, ये एक अर्थव्यवस्था वाली परेशानी है... किसानों को फसले जलाने से रोकने के लिए प्रदेश सरकारों को किसी और समाधान के साथ उनके सामने ना जलाने की बात रखनी होगी...
पर जब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से इस बारे में बात कि गई तो उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल अजीब है... उनके पास हर समस्या का समाधान होता है... वो इस समय स्थिति को नही समझ रहे है.. पंजाब किसानों का राज्य है.. पंजाब में 2 करोड़ धान पुआल है और अगर मैं उनसे इन धान पुआलों को रखने के लिए बोलता हुॅं तो उनके खेत इन पुआलों से ही भर जाएंगें जिसके बाद वो खेती कहाॅं करेंगे... केजरीवाल यहाॅं पर मुख्य मुद्दा समझने को तैयार नही है।
वहीं, जब पर्यायवरण मंत्री हर्षवर्धन से बात कि गई तो उन्होने उम्मीद जताई कि जल्दी ही इस समस्या से मुक्ति मिलेगी इस बात की उन्हे पूरी उम्मीद है इसलिए उनकी अपील है कि दिल्लीवासी इस समस्या को लेकर परेशान ना हो... उन्होने ये भी कहा कि हम सब को एहतियात बरतते हुए इस समस्या से एक साथ लड़ना होगा और अपने बच्चों को इस समस्या से बचाना होगा... 

देश के उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी के आस-पास के इलाकों और शहरों में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए दायर याचिकाओं पर केंद्र, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सरकारों को नोटिस जारी किए है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी अन्य अदालत में प्रदूषण को लेकर चल रही कार्यवाही पर रोक नही होगी।

गौर करने वाली बात ये है कि बीते कई दिनों से दिल्ली को अपने आगोश में लिए बैठे स्माॅग से निपटने के लिए दिल्ली सरकार जो कोशिशे कर रही है.... वो प्रदूषण कि रोकथामे के लिए कितनी कारगार है ये तो वक्त के साथ ही पता चलेगा क्योकि दिल्ली सरकार की किसी भी स्कीम का परिणाम अब तक तो नज़र नही आया। 

Comments

Popular posts from this blog

ANUSHREE RASTOGI

Long before this blog.. I used write but just for myself.. I told my opinions to myself... but that never felt right because I always knew that I don't belong to that part of the society.. where people actually stay mum on everything. With the idea of raising my voice and opinions.. I started this blog..  Hope you'll find my posts worth reading..  Open to criticism and comment.. Reagrds Anushree Rastogi anushreemrastogi@gmail.com

Karan Johar

करन जौहर के बारे मे कहा जाता है कि वो एक बड़बोले किस्म वाले अमीरो के शहजादे हैं, लेकिन शायद ये वाक्य जितना घुमावदार उससे कहीं ज्यादा घाुमावदार है करन जौहर का चरित्र.... कभी खुशी..कभी गम, कुछ कुछ होता है, ऐ दिल है मुश्किल जैसी पिक्चरों के जरिए करन जौहर की छवि एक ऐसे फिल्मकार की बनती है जो अमीर लोगो कि जीवनशैली को रूपहले पर्दे पर उतारने के लिए ही बना है। लेकिन मैं जितना ज्यादा करन जौहर की जिंदगी को और उनके चरित्र को करीब से जानने की कोशिश करती हूॅं.... उतना ही वो सुलझे हुए किस्म के व्यक्ति लगते है। उनकी किताब ‘अनसूटेबल बाॅय‘ के जरिए उन्होने अपनी जिदंगी के उन के पहलुओं पर से पर्दा उठाया जो शायद लोगो के बीच महज़ एक अफवाह थी..... किसी व्यक्ति का समलैंगिक होना उसके जीवन के सबसे बड़े रहस्यों मे से एक होता है, क्योकि आज भी भारतीय लोगो की सोच रूढ़वादी है... इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कि भारत ने तकनीकी क्षेत्र मे कितनी तरक्की कर ली है.... क्योकि असल में फर्क इस बात से पड़ता है भारतीय सोच ने कितनी तरक्की कर ली है... आज भी लोगो को लगता है किसी भी व्यक्ति का समलैंगिक होना उसकी एक बिमारी है जो ...

PADMAVATI CONTROVERSIES: ALL ABOUT POLITICS AND STUPIDITY

राजस्थान की मशहूर गाथाओं में से एक है रानी पद्मावती के जौहर की गाथा, सदियों से ये कहानी राजपूत औरतों की मान-मार्यदा और उनके गौरव के उदाहरण के रूप में जानी गई है। रानी पद्मावती की मान-सम्मान की कहानी को बाॅलीवुड के एक फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने रूपहले पर्दे पर उतारने का प्रयास किया, ये प्रयास ही अपने आप में एक सराहनीय कदम था क्योकि किसी राजा महाराजा की जीवनी का रूपांतरण करना मुश्किल होता है। लेकिन संजय लीला भंसाली और उनकी टीम ने सालों की मेहनत के बाद आखिर में ये कर दिखाया और आखिर में 9 अक्टूबर 2017 को रानी पद्मावती फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया था। ट्रेलर रिलीज़ होते अचानक देशभर के राजपूतों की भावनाऐं आहत होने लगी, अचानक उन सभी को लगने लगा की एक फिल्म से उनकी सदियों पुरानी राजपूतानी इज्जत खतरे मे है। फिल्म पद्मावती में रानी पद्मिनी का रोल अदा कर रही अदकारा दीपिका पादुकोण को लोगो द्वारा मारने की और ना जाने क्या क्या करने की धमकीयाॅं मिली है... पर यहाॅं मेरा सवाल हर उस राजपूत से है जो इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहा है.. क्या इतना नाजुक और कमजोर है राजपूतों का इतिहा...