Skip to main content

STALKING: A HEINOUS CRIME



सोमवार की रात को चेन्नई की रहने वाली इंदुजा को उनकी उनकी माॅं और बहन के संग जला कर मारने का प्रयास एक ऐसे लड़के ने किया जो पिछले एक साल से इंदूजा को प्यार करने का दावा करते हुए उसका पीछा करता था। दरअसल, पेशे से इंजीनियर इंदूजा का पीछा पिछले एक साल से आकाश नाम का एक लड़का करता था.. और जब इंदूजा ने उसके प्यार के इजहार को नकारते हुए मना किया तो गुस्से में आकर उस दरिंदे ने इंदूजा के साथ उसकी माॅं और बहन को भी जलाकर मारने का प्रयास किया। किसी का पीछा करना एक अपराधिक जुर्म है जिसकी सज़ा सेक्शन 354डी के तहत दी जाती है। ‘‘स्टाॅकिंग‘‘ के अपराधी को पहली बार सरकार द्वारा बेल दे दी जाती है लेकिन दूसरी बार शिकायत होने पर ये जुर्म नाॅन-बेलेबल हो जाता है। लेकिन यहाॅं बात इस बात को समझने की ज्यादा जरूरत है कि किसी भी लड़की का पीछा करके उसको परेशान करना या उसका पीछा करके प्यार का इजहार करना कितना गलत है और इस अपराध की शह कहीं ना कहीं हमारे सिनेमा ने भी लोगो को दी है क्योकि पिक्चरों में अक्सर देखा जाता है कि लड़का लड़की का पीछा करता है और बहुत ना-नुकुर के बाद लड़की भी मान जाती है और उन दोनो में प्यार हो जाता है, कहा जाता है कि सिनेमा का असर बहुत हद तक हमारी सोच पर पड़ता है।

प्यार में पागल आशिक को जब पीछा करने के बाद जब जवाब में ना मिलती है तो वो किसी संगीन जुर्म को अंजाम देता है। बात अगर इन सिरफिरों के दोगले इश्क की करें... तो सन् 2016 में 300 ऐसे मामले सामने आए जिनमें लड़कियाॅं ऐसे सिरफिरे आशिकों के इश्क का शिकार हुई है लेकिन करीबन 1000 मामले ऐसे है जोकि दर्ज ही नही हुए है। वहीं, अगर बात कि जाए इन सिरफिरे आशिकों द्वारा किए जाने वाले शारीरिक उत्पीड़न कि तो उसकी संख्या भी कम नही है।



किसी का भी पीछा करना, उसके साथ जबरदस्ती करना, बेवजह परेशान करना, किसी भी लड़की की मर्जी के बिना उसके साथ किसी भी तरह का संबंध बनाना.... ये सब जुर्म है... एक संगीन जुर्म है.... किसी भी लड़की को परेशान करके अपनी मर्दानगी दिखाना उस आदमी की परवरिश को दर्शाता है।
शुरूआत घर से होती है... अपनी बेटियों को सुरक्षित करने के लिए... बेटों को ना कहना शुरू किजिए... पक्षपात बंद किजिए..
एक नए समाज की शुरूआत आपके घर से होगी, आपके आॅंचल से होगी, आपकी पहल से होगी.............

Comments

Popular posts from this blog

ANUSHREE RASTOGI

Long before this blog.. I used write but just for myself.. I told my opinions to myself... but that never felt right because I always knew that I don't belong to that part of the society.. where people actually stay mum on everything. With the idea of raising my voice and opinions.. I started this blog..  Hope you'll find my posts worth reading..  Open to criticism and comment.. Reagrds Anushree Rastogi anushreemrastogi@gmail.com

Karan Johar

करन जौहर के बारे मे कहा जाता है कि वो एक बड़बोले किस्म वाले अमीरो के शहजादे हैं, लेकिन शायद ये वाक्य जितना घुमावदार उससे कहीं ज्यादा घाुमावदार है करन जौहर का चरित्र.... कभी खुशी..कभी गम, कुछ कुछ होता है, ऐ दिल है मुश्किल जैसी पिक्चरों के जरिए करन जौहर की छवि एक ऐसे फिल्मकार की बनती है जो अमीर लोगो कि जीवनशैली को रूपहले पर्दे पर उतारने के लिए ही बना है। लेकिन मैं जितना ज्यादा करन जौहर की जिंदगी को और उनके चरित्र को करीब से जानने की कोशिश करती हूॅं.... उतना ही वो सुलझे हुए किस्म के व्यक्ति लगते है। उनकी किताब ‘अनसूटेबल बाॅय‘ के जरिए उन्होने अपनी जिदंगी के उन के पहलुओं पर से पर्दा उठाया जो शायद लोगो के बीच महज़ एक अफवाह थी..... किसी व्यक्ति का समलैंगिक होना उसके जीवन के सबसे बड़े रहस्यों मे से एक होता है, क्योकि आज भी भारतीय लोगो की सोच रूढ़वादी है... इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कि भारत ने तकनीकी क्षेत्र मे कितनी तरक्की कर ली है.... क्योकि असल में फर्क इस बात से पड़ता है भारतीय सोच ने कितनी तरक्की कर ली है... आज भी लोगो को लगता है किसी भी व्यक्ति का समलैंगिक होना उसकी एक बिमारी है जो ...

PADMAVATI CONTROVERSIES: ALL ABOUT POLITICS AND STUPIDITY

राजस्थान की मशहूर गाथाओं में से एक है रानी पद्मावती के जौहर की गाथा, सदियों से ये कहानी राजपूत औरतों की मान-मार्यदा और उनके गौरव के उदाहरण के रूप में जानी गई है। रानी पद्मावती की मान-सम्मान की कहानी को बाॅलीवुड के एक फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने रूपहले पर्दे पर उतारने का प्रयास किया, ये प्रयास ही अपने आप में एक सराहनीय कदम था क्योकि किसी राजा महाराजा की जीवनी का रूपांतरण करना मुश्किल होता है। लेकिन संजय लीला भंसाली और उनकी टीम ने सालों की मेहनत के बाद आखिर में ये कर दिखाया और आखिर में 9 अक्टूबर 2017 को रानी पद्मावती फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया था। ट्रेलर रिलीज़ होते अचानक देशभर के राजपूतों की भावनाऐं आहत होने लगी, अचानक उन सभी को लगने लगा की एक फिल्म से उनकी सदियों पुरानी राजपूतानी इज्जत खतरे मे है। फिल्म पद्मावती में रानी पद्मिनी का रोल अदा कर रही अदकारा दीपिका पादुकोण को लोगो द्वारा मारने की और ना जाने क्या क्या करने की धमकीयाॅं मिली है... पर यहाॅं मेरा सवाल हर उस राजपूत से है जो इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहा है.. क्या इतना नाजुक और कमजोर है राजपूतों का इतिहा...