Skip to main content

पाक में सिख लड़की का हुआ धर्म परिवर्तन के बाद जबरन निकाह


पाकिस्तान में अल्पसंखयकों के साथ क्या सलूक होता है ये किसी से नहीं छुपा है. आए दिन खबरें आती रहती है की जबरन निकाह करवा दिया गया है, कभी धर्म परिवर्तन करवा दिया जाता है. तो कभी मंदिरों और चर्च के साथ तोड़-फोड़ की जाती है. अभी हाल ही में एक नया किस्सा सामने आया है. जिसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी बड़ी डींगे मारने का हक़ नहीं होगा.


क्या है घटना?
दरसल, पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक सिख लड़की का अपरहरण करके उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया है. ननकाना वही जगह है जहाँ गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था. पीड़िता गुरूद्वारे के ही एक ग्रंथि की बेटी है जिनका नाम भगवान सिंह है. ये पहला वाकया नही है जब पाकिस्तान में हिन्दू लड़किओं का अपहरण करके उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया हो. इससे पहले भी कई बार ऐसे किस्से हमे सुनने को मिले हैं



वायरल हुआ वीडियो
लड़की के धर्म परिवर्तन के बाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें दरी सेहमी सी लड़की मुहम्मद एहसान नाम के शक्श के साथ बैठी है. वीडियो में आप साफ़ सुन सकते हैं की पीछे से कुछ इस्लामिक छंद दोहराये जा रहे हैं. जिसके बाद मौलवी लड़की को मुस्लमान और शादीशुदा करार देता है.


पंजाब के सीएम ने ट्वीट करके कार्रवाई की मांग की
पंजाब के मुख्यमंत्री कप्तान अमरिंदर सिंह ने इस घटना के बारे में ट्वीट किया. ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से दरख्वास्त की वो आरोपियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई करें. इसी के साथ उन्होंने विदेश मंत्री इस जयशंकर से भी अपील की वो अपने पाकिस्तानी समकक्ष के सामने ये मुद्दा जरूर उठाएं.



क्यों चुप हैं पाकिस्तान की बड़ी हस्तियां

पाकिस्तान में हिन्दू, सिख, ईसाई किस तरह से जीते हैं इसका हम अंदाजा तक नहीं लगा सकतें हैं. कश्मीर के मुद्दे पर कुछ दिन पहले पाकिस्तान की नोबेल पीस प्राइज विनर मलाला यौसफ्जई ने लम्बे चौड़े ट्वीट किये थे. मैं तब से सिर्फ ये समझने की कोशिश कर रही हूँ की जिसे महिलाओं की आवाज़ उठाने के लिए नोबेल दिए गया हो वो आखिर अपने ही देश मैं लड़कियों के साथ हो रही इन घटनाओं के बारे मैं आखिर क्यों चुप है? क्यों चुप है इमरान खान? या फिर कश्मीर के लालच में इतने खो गए हैं की देश में क्या हो रहा है इसकी सुध लेने की फुर्सत नहीं मिल रही है.

Comments

Popular posts from this blog

ANUSHREE RASTOGI

Long before this blog.. I used write but just for myself.. I told my opinions to myself... but that never felt right because I always knew that I don't belong to that part of the society.. where people actually stay mum on everything. With the idea of raising my voice and opinions.. I started this blog..  Hope you'll find my posts worth reading..  Open to criticism and comment.. Reagrds Anushree Rastogi anushreemrastogi@gmail.com

Karan Johar

करन जौहर के बारे मे कहा जाता है कि वो एक बड़बोले किस्म वाले अमीरो के शहजादे हैं, लेकिन शायद ये वाक्य जितना घुमावदार उससे कहीं ज्यादा घाुमावदार है करन जौहर का चरित्र.... कभी खुशी..कभी गम, कुछ कुछ होता है, ऐ दिल है मुश्किल जैसी पिक्चरों के जरिए करन जौहर की छवि एक ऐसे फिल्मकार की बनती है जो अमीर लोगो कि जीवनशैली को रूपहले पर्दे पर उतारने के लिए ही बना है। लेकिन मैं जितना ज्यादा करन जौहर की जिंदगी को और उनके चरित्र को करीब से जानने की कोशिश करती हूॅं.... उतना ही वो सुलझे हुए किस्म के व्यक्ति लगते है। उनकी किताब ‘अनसूटेबल बाॅय‘ के जरिए उन्होने अपनी जिदंगी के उन के पहलुओं पर से पर्दा उठाया जो शायद लोगो के बीच महज़ एक अफवाह थी..... किसी व्यक्ति का समलैंगिक होना उसके जीवन के सबसे बड़े रहस्यों मे से एक होता है, क्योकि आज भी भारतीय लोगो की सोच रूढ़वादी है... इस बात से कोई फर्क नही पड़ता कि भारत ने तकनीकी क्षेत्र मे कितनी तरक्की कर ली है.... क्योकि असल में फर्क इस बात से पड़ता है भारतीय सोच ने कितनी तरक्की कर ली है... आज भी लोगो को लगता है किसी भी व्यक्ति का समलैंगिक होना उसकी एक बिमारी है जो ...

PADMAVATI CONTROVERSIES: ALL ABOUT POLITICS AND STUPIDITY

राजस्थान की मशहूर गाथाओं में से एक है रानी पद्मावती के जौहर की गाथा, सदियों से ये कहानी राजपूत औरतों की मान-मार्यदा और उनके गौरव के उदाहरण के रूप में जानी गई है। रानी पद्मावती की मान-सम्मान की कहानी को बाॅलीवुड के एक फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने रूपहले पर्दे पर उतारने का प्रयास किया, ये प्रयास ही अपने आप में एक सराहनीय कदम था क्योकि किसी राजा महाराजा की जीवनी का रूपांतरण करना मुश्किल होता है। लेकिन संजय लीला भंसाली और उनकी टीम ने सालों की मेहनत के बाद आखिर में ये कर दिखाया और आखिर में 9 अक्टूबर 2017 को रानी पद्मावती फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया था। ट्रेलर रिलीज़ होते अचानक देशभर के राजपूतों की भावनाऐं आहत होने लगी, अचानक उन सभी को लगने लगा की एक फिल्म से उनकी सदियों पुरानी राजपूतानी इज्जत खतरे मे है। फिल्म पद्मावती में रानी पद्मिनी का रोल अदा कर रही अदकारा दीपिका पादुकोण को लोगो द्वारा मारने की और ना जाने क्या क्या करने की धमकीयाॅं मिली है... पर यहाॅं मेरा सवाल हर उस राजपूत से है जो इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहा है.. क्या इतना नाजुक और कमजोर है राजपूतों का इतिहा...