Skip to main content

Posts

Recent posts

पाक में सिख लड़की का हुआ धर्म परिवर्तन के बाद जबरन निकाह

पाकिस्तान में अल्पसंखयकों के साथ क्या सलूक होता है ये किसी से नहीं छुपा है. आए दिन खबरें आती रहती है की जबरन निकाह करवा दिया गया है, कभी धर्म परिवर्तन करवा दिया जाता है. तो कभी मंदिरों और चर्च के साथ तोड़-फोड़ की जाती है. अभी हाल ही में एक नया किस्सा सामने आया है. जिसके बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी बड़ी डींगे मारने का हक़ नहीं होगा. क्या है घटना? दरसल, पाकिस्तान के ननकाना साहिब में एक सिख लड़की का अपरहरण करके उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया गया है. ननकाना वही जगह है जहाँ गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था. पीड़िता गुरूद्वारे के ही एक ग्रंथि की बेटी है जिनका नाम भगवान सिंह है. ये पहला वाकया नही है जब पाकिस्तान में हिन्दू लड़किओं का अपहरण करके उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया हो. इससे पहले भी कई बार ऐसे किस्से हमे सुनने को मिले हैं वायरल हुआ वीडियो लड़की के धर्म परिवर्तन के बाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है. जिसमें दरी सेहमी सी लड़की मुहम्मद एहसान नाम के शक्श के साथ बैठी है. वीडियो में आप साफ़ सुन सकते हैं की पीछे से कुछ इस्लामिक छंद दोहराये जा रहे हैं. जिसके बाद मौलवी लड़की को ...

र्निभया

आपकी मर्जी के बिना के जब कोई आपका सामान भी छूता है तो आप तिलमिला जाते होंगे.. ज़रा सोचिए जब आपके बदन को कोई आपका बिना मर्जी के छूता या देखता होगा.. तो कैसा लगता होगा? रेप एक ऐसा शब्द है तो हर औरत के जहन में एक कौफ का मंजर पैदा कर देता है.... आज से 5 साल पहले 16 दिसंबर को एक 23 साल की एक महत्वकांक्षी डाक्टर के साथ 6 दरिंदो ने जो किया था उसकी कंपन्न पूरे देश की औरत ज़ात ने महसूस की थी। उस दिन के बाद देश की हर औरत और हर लड़की ने उसके लिए इंसाफ की गुहार लगानी शुरू कर दी थी, लाखों लोेगो ने धरने दिए, प्रदर्शन किए और ना जाने कितने कितने दिन जनतर मंतर पर अपनी आवाज को बुलंद करने की कोशिश की लेकिन आखिर में क्या हुआ.......... सब शांत हो गया... सब ठंडा पड़ गया... और प्रशासन? मत पूछिए क्योकि गांधी जी के तीन बंदरो की मुद्रा तो इन्होने अपने लिए ही पेटेंट करा रखी है। र्निभया की मां ने 5 साल पहले अपनी बच्ची को खोया था और उस दिन के बाद से उसने हर उस बच्ची की आवाज बनने का फैसला लिया जिसकी आवाज को दबाया गया लेकिन क्या बदल गया सिर्फ र्निभया की मां की जंग से..... क्योकि पिछले 5 सालों में करीब 36,700 र...

KIRRON KHER: Imbecile Politician

बहुत इज्जत करती हूॅं मैं किरन खेर की क्योंकि वो एक कमाल की अदाकारा हैं, लेकिन बीजेपी सांसद किरण खेर ने गुरूवार को एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होनें चड़ीगढ़ रेप पीड़िता को एक नसीहत देते हुए कहा कि अगर एक आॅटो में पहले से दो आदमी मौजूद हैं और कोई भी महिला नही थी तो उसे बैठना ही नही चाहिए था। उन्होने ये भी कहा कि हम लोग भी मुंबई में कभी टैक्सी लेते थे, तो जो हमारे साथ हमें छोड़ने आता था हम उन्हें अपना टैक्सी नंबर लिखवा देते थे क्योंकि एक लड़की होने के नाते हम खुद को सुरक्षित रखना चाहते थे। ये सब एक सशक्त महिला के मुॅंह से सुनने के बाद मुझे ऐसा लगता है कि क्या इतनी ज्यादा सशक्त और स्वतंत्र महिला को भी लगता है कि रेप होना लड़कियों की गलती है? मुझे इस देश के अधिकतर पुरूष नेताओं से कोई उम्मीद नही है कि वो कभी भी किसी रेप पीड़िता का साथ देंगे लेकिन में किरण खेर जैसी महिला से मैं पूरी से आशा रखती थी की कम से कम उन्हें तो लगता होगा कि रेप होना किसी लड़की के कपड़ों और उसके घर से बाहर निकलने समय की गलती नही हैं, अगर इस सब में कोई दोषी है तो वो है रेप करने वाला दरिंदा... उसकी सोच और उसकी परवरिश...

ANUSHREE RASTOGI

Long before this blog.. I used write but just for myself.. I told my opinions to myself... but that never felt right because I always knew that I don't belong to that part of the society.. where people actually stay mum on everything. With the idea of raising my voice and opinions.. I started this blog..  Hope you'll find my posts worth reading..  Open to criticism and comment.. Reagrds Anushree Rastogi anushreemrastogi@gmail.com

PADMAVATI CONTROVERSIES: ALL ABOUT POLITICS AND STUPIDITY

राजस्थान की मशहूर गाथाओं में से एक है रानी पद्मावती के जौहर की गाथा, सदियों से ये कहानी राजपूत औरतों की मान-मार्यदा और उनके गौरव के उदाहरण के रूप में जानी गई है। रानी पद्मावती की मान-सम्मान की कहानी को बाॅलीवुड के एक फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने रूपहले पर्दे पर उतारने का प्रयास किया, ये प्रयास ही अपने आप में एक सराहनीय कदम था क्योकि किसी राजा महाराजा की जीवनी का रूपांतरण करना मुश्किल होता है। लेकिन संजय लीला भंसाली और उनकी टीम ने सालों की मेहनत के बाद आखिर में ये कर दिखाया और आखिर में 9 अक्टूबर 2017 को रानी पद्मावती फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया था। ट्रेलर रिलीज़ होते अचानक देशभर के राजपूतों की भावनाऐं आहत होने लगी, अचानक उन सभी को लगने लगा की एक फिल्म से उनकी सदियों पुरानी राजपूतानी इज्जत खतरे मे है। फिल्म पद्मावती में रानी पद्मिनी का रोल अदा कर रही अदकारा दीपिका पादुकोण को लोगो द्वारा मारने की और ना जाने क्या क्या करने की धमकीयाॅं मिली है... पर यहाॅं मेरा सवाल हर उस राजपूत से है जो इस फिल्म को बैन करने की मांग कर रहा है.. क्या इतना नाजुक और कमजोर है राजपूतों का इतिहा...

STALKING: A HEINOUS CRIME

सोमवार की रात को चेन्नई की रहने वाली इंदुजा को उनकी उनकी माॅं और बहन के संग जला कर मारने का प्रयास एक ऐसे लड़के ने किया जो पिछले एक साल से इंदूजा को प्यार करने का दावा करते हुए उसका पीछा करता था। दरअसल, पेशे से इंजीनियर इंदूजा का पीछा पिछले एक साल से आकाश नाम का एक लड़का करता था.. और जब इंदूजा ने उसके प्यार के इजहार को नकारते हुए मना किया तो गुस्से में आकर उस दरिंदे ने इंदूजा के साथ उसकी माॅं और बहन को भी जलाकर मारने का प्रयास किया। किसी का पीछा करना एक अपराधिक जुर्म है जिसकी सज़ा सेक्शन 354डी के तहत दी जाती है। ‘‘स्टाॅकिंग‘‘ के अपराधी को पहली बार सरकार द्वारा बेल दे दी जाती है लेकिन दूसरी बार शिकायत होने पर ये जुर्म नाॅन-बेलेबल हो जाता है। लेकिन यहाॅं बात इस बात को समझने की ज्यादा जरूरत है कि किसी भी लड़की का पीछा करके उसको परेशान करना या उसका पीछा करके प्यार का इजहार करना कितना गलत है और इस अपराध की शह कहीं ना कहीं हमारे सिनेमा ने भी लोगो को दी है क्योकि पिक्चरों में अक्सर देखा जाता है कि लड़का लड़की का पीछा करता है और बहुत ना-नुकुर के बाद लड़की भी मान जाती है और उन दोनो में प्यार हो ...